Crime in Ghaziabad: Ghazibad news: बेटे के साथ बर्थडे पार्टी से लौट रही थी महिला, कार में खींचकर ले गए, किया रेप – ghaziabad woman raped who was returning with her son from a birthday party

हाइलाइट्स:
- गाजियाबाद के हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास का मामला
- बर्थ डे पार्टी से लौट रही महिला को कार में खींचकर ले गए कुछ लोग
- सुनसान जगह पर ले जाकर किया रेप, महिला को छोड़कर भागे
बर्थडे पार्टी से बेटे के साथ लौट रही महिला के साथ गाजियाबाद के हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास रेप का मामला सामने आया है। घटना के वक्त महिला का 14 साल का बेटा पास में ही मौजूद था। रविवार को हुई घटना में नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि महिला के अनुसार, घटना करीब 8:30 बजे की है। मेट्रो स्टेशन समेत आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा रहा है। महिला के कॉल रिकॉर्ड में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी महिला
महिला ने पुलिस को बताया कि वह विजयनगर थाना क्षेत्र की कॉलोनी की रहने वाली है। रविवार को वह अपने 14 साल के बेटे के साथ मोहन नगर में एक महिला मित्र की बर्थडे में गई थीं। पार्टी के बाद करीब 8:15 बजे एक अन्य मित्र ने घर लौटते वक्त उसे और बेटे को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास उतार दिया था। इसके बाद वह विजयनगर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रही थीं। इस बीच बेटे को शौच के लिए लेकर गईं। इस दौरान एक कार आई, जिसमें 4 लोग थे। वह महिला को जबरन सुनसान स्थान पर ले गए।
कुछ दूरी पर ही खड़ा था बेटा, मां से किया रेप
महिला के अनुसार, बेटा शौच के लिए गया था, इस दौरान एक कार आकर रुकी, जिसमें 4 लोग बैठे थे। उसमें से एक व्यक्ति उतरा और जबरन सुनसान स्थान पर ले गया। वहां महिला के साथ रेप किया गया। इसके बाद बदमाश उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। महिला सबसे पहले अपने बेटे के पास पहुंची और उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।
लोकेशन को लेकर कन्फ्यूजन
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपने बयान में मोहननगर जाने की बात कही है। वह अपनी मित्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई है। साथ ही लोकेशन के आधार पर भी उसके मोहन नगर जाने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सभी एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर