Japan Earthquake Magnitude Update | Northeastern Japan Struck by 7.2 Magnitude Earthquake Today (Updates) | मियागी में 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद तट से टकराई 1 मीटर ऊंची लहरें, जिस प्रांत में अर्थक्वेक आया वहां न्यूक्लियर प्लांट

- Hindi News
- International
- Japan Earthquake Magnitude Update | Northeastern Japan Struck By 7.2 Magnitude Earthquake Today (Updates)
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
2 घंटे पहले
जापान के मियागी में आए भूकंप से वहां की सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंचाई वाले इलाकों में जाने को कहा है।
जापान में 10 साल बाद फिर सुनामी ने दस्तक दी है। समुद्री तट से सटे मियागी प्रांत में शनिवार को 7.2 तीव्रता (मैग्नीट्यूड) के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद समुद्र में करीब एक मीटर (3.2 फीट) ऊंची लहरें उठीं।
मियागी में जापान का एक न्यूक्लियर (परमाणु) पावर प्लांट भी है। हालांकि, भूकंप के बाद स्थानीय लोगों ने प्लांट सुरक्षित होने का दावा किया है। भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्वी तट के पास 60 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है। आसपास बने करीब 200 घरों की बिजली गुल है।
ईस्टर्न जापान रेलवे कंपनी ने भूकंप के बाद एक रूट पर बुलेट ट्रेन की सेवा रोक दी है। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद सतर्कता बरतते हुए टोहोकू शिंकानसेन बुलेट ट्रेन लाइन को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले जापान में 11 मार्च 2011 को सुनामी आई थी, जिसने काफी तबाही मचाई थी।
BREAKING | More video of the intense magnitude 7.2 #earthquake that struck near Ishinomaki, Japan just over 1 hr ago.
This video was captured on traffic cameras near the area.
The #tsunami threat has passed but damage reports are just coming in. pic.twitter.com/OefOKn88m9
— Zach Covey (@ZachCoveyTV) March 20, 2021

जापान के उत्तर-पूर्वी तट के पास भूकंप के केंद्र को दिखाता हुआ मैप।
भूकंप से मियागी के कई इलाकों में नुकसान पहुंचा है। पिछले महीने भी जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी।
भूकंप की वजह से फाइट रुकी
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि भूकंप की वजह से जापान में चल रही फाइट को रोकना पड़ा।

भूकंप से मियामी के न्यूक्लियर प्लांट को भी नुकसान पहुंचने का खतरा है।
5 मार्च को न्यूजीलैंड में आया था 8.1 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले 5 मार्च को न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर 8.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद इस इलाके में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था। भूकंप उत्तरी आइसलैंड के पास केरमाडेक द्वीप पर आया। जारी चेतावनी में कहा गया था कि तटवर्ती इलाकों के पास रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचाई वाले मैदानों में चले जाना चाहिए।
सुनामी क्या है?
समुद्र के भीतर जब तेज हलचल होती है तो इससे बहुत ऊंची लहरें उठने लगती हैं। ये लहरें जबर्दस्त आवेग के साथ आगे बढ़ती हैं। इन्हीं ऊंची लहरों को सुनामी कहते हैं। दरअसल सुनामी जापानी शब्द है जो सू और नामी से मिलकर बना है सू का अर्थ है समुद्र तट और नामी का अर्थ है लहरें।